सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा कार्यक्रम का आयोजन 19 से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के समस्त विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं के विषय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित रहे। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पनाओं को रंगों में उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में सेवा कार्यों, राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

जिले के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत 26 सितंबर तक विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।