मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत जबलपुर स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावास में भी नवीन मैस सहित प्रदेश के सभी जिलों में संचालित 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवीन मैस का शुभारंभ वर्चुअल रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छात्रावास में निवासरत छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था से छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा।
नवीन मैस के माध्यम से छात्रों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छात्रों को अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा श्री अखिलेश जैन, प्रदेश संयोजक दिव्यांगजन प्रकोष्ठ श्री संदीप रजक, सहायक संचालक श्री आशीष दीक्षित, निरीक्षक निकिता भलावी, छात्रावास अधीक्षक तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रावास में विशेष भोज भी आयोजित किया गया।




