उमरिया 5 सितंबर। जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सागरेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सागरेश्वर संगीत समिति के कलाकारों द्वारा मनमोहक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।
मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का भी वितरण किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अधिष्ठान एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में किया गया। कार्यक्रम की क्षेत्रीय जिम्मेदारी एवं सहयोगी संस्था के रूप में नगर व संभाग की पंजीकृत एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध संस्था संदेश नाट्य मंच (रंगमंडल) को सौंपी गई थी।
संस्था के निदेशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री पंकज दुबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सहयोगी श्री राहुल गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह सहित राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, उपाध्यक्ष दीपक छत्तवानी, मानसिंह उपस्थित रहे। नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने जन्माष्टमी रहे।



