राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिले में 21 से 27 सितम्बर 2026 तक अंतराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह मनाया गया। अंतराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह मनाने का उद्देश्य बधिर व्यक्तियों एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समानता एवं समावेसन सुनिश्चित करने में सांकेतिक भाषा एवं श्रवण पुर्नवास के महत्व को रेखांकित करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं स्कूलों में 9020 हितग्राहियों की जांच की गई जिसमें 160 बच्चों को कान की समस्या पायी गई। सप्ताह अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी डॉ ऋषि माहोर, जिला अर्ली इंटरवेशन मेनेजर श्री योगेन्द्र कुमार एवं आरबीएसके दल द्वारा काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।




