विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कैंप में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी भी उपस्थित थे।

कैंप में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा जनसुनवाई में आए नागरिकों एवं अन्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी, शुगर चेक किए गए।