123 हितग्राहियों को मिलेगा पूर्व पारित अवार्ड के तहत स्वीकृत मुआवजा

कलेक्टर मृणाल मीना ने राशि की स्वीकृत

केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा पूर्व पारित अवार्ड के तहत 123 हितग्राहियों के लिए कुल 2 करोड़ 91 लाख 89 हजार 108 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है।

इनमें खरयानी के 14, ढौंढ़न के 5, पाठापुर के 4, नैगुवां के 8, डुगरिया के 6, सुकवाहा के 76 तथा कदवारा के 10 विभिन्न परिवारों के लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।