मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर, धार में 21 सितंबर 2026 को किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 4 महाविद्यालयों जिसमे शासकीय कन्या महाविद्यालय धार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार, शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर, आदर्श महाविद्यालय धामनोद की टीमों के कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
क्रीड़ा अधिकारी अंतिमबाला कुमावत के नेतृत्व में शासकीय कन्या महाविद्यालय धार की टीम ने शानदार प्रदर्शन चौहान, स्नेहा जायसवाल, कृतिका ठाकुर एवं कृतिका वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर कृतिका ठाकुर एवं कृतिका वर्मा का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं 24 सितंबर को इंदौर में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के, क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंतिमबाला कुमावत, खेल समिति एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



