दतिया भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह पीताम्बरा देवी के शहर के नाम से मशहूर है। दतिया जिला उत्तर की ओर से भिंड, पश्चिम की ओर ग्वालियर से, दक्षिण की ओर शिवपुरी से एवं पूर्व की ओर से उप्र के झांसी जिले से घिरा हुआ है। यह जिला ग्वालियर संभाग में आता… और पढ़ें
दतिया भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह पीताम्बरा देवी के शहर के नाम से मशहूर है। दतिया जिला उत्तर की ओर से भिंड, पश्चिम की ओर ग्वालियर से, दक्षिण की ओर शिवपुरी से एवं पूर्व की ओर से उप्र के झांसी जिले से घिरा हुआ है। यह जिला ग्वालियर संभाग में आता है। इस जिले से झांसी एवं ग्वालियर के मध्य पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा यात्रा की जी सकती हैं। दतिया में मुख्य रूप से भगवान श्री राम के वंशज कुशवाहा क्षत्रिय निवास करते हैं।