जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.सी. राय के मार्गदर्शन में विकासखंड जैतहरी अंतर्गत मोजर बेयर पावर प्लांट में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्लांट में कार्यरत श्रमिकों की टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान हैंड-हेल्ड एक्स-रे के माध्यम से कुल 148 श्रमिकों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर आगे की जांच के लिए 50 बलगम (Sputum) के नमूने लिए गए। साथ ही श्रमिकों के ब्लड प्रेशर एवं शुगर की भी जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। संभावित मरीजों के आगे के परीक्षण एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।
निक्षय शिविर में डीपीसी श्रीमती सिम्मी वानखेड़े, एसटीएस श्री कमलेश विश्वकर्मा, एसटीएलएस श्री रमेश प्रजापति सहित विकासखंड जैतहरी की ब्लॉक टीम उपस्थित रही।







