सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव में शनिवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना, देश में किए गए परिवर्तनकारी सेवा कार्यों के प्रचार-प्रसार तथा जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’, देश का विकास, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए, जबकि चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में उकेरा।
भाषण प्रतियोगिता में यशिका उसरेठे ने प्रथम, आयुषी साहू ने द्वितीय तथा पारस चौरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में रूचि सरेआम प्रथम, स्वास्तिका यादव द्वितीय एवं सोनिका विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री रामसिंग सिंदरामी, श्री अरविंद पिपले, प्राचार्य श्री मथुरा प्रसाद चौरिया, वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रहलाद मालवीय, श्री कमलेश कुमार चौरासे, श्री बसंत बघेल, श्रीमती सुरेखा साहू, श्रीमती विनीता सनोडिया, श्रीमती ज्योति भावरकर, श्रीमती निधि रघुवंशी एवं श्री अहसान अली सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र निर्माण की भावना एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।





